Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: वीकेंड पर चमका मनाली का पर्यटन कारोबार! 35 हज़ार टूरिस्ट पहुंचे, होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के पार

TROWS

Himachal Tourism: प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर पर्यटन नगरी मनाली में इस वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने मनाली का रुख किया है, जिससे होटलों में ऑक्यूपेंसी भी पहले के मुकाबले बढ़ी है।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: वीकेंड पर चमका मनाली का पर्यटन कारोबार! 35 हज़ार टूरिस्ट पहुंचे, होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के पार

बताते चले कि मानसून सीजन के चलते बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने पर्यटन उद्योग को गहरा नुकसान पहुंचाया। बरसात के दिनों में मनाली में पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं।

Indian Public School

होटल, टैक्सी, गाइड और स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन नवम्बर माह में अब सैलानियों के आने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे दोबारा खिल उठे हैं।

Doon valley school

बताते चले कि बीते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से मनाली में 3,000 पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई जिनमें 35,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे। इस दौरान 90 से अधिक वोल्वो बसें भी सैलानियों को लेकर मनाली पहुंची।

जबकि पिछले सप्ताह महज 700 पर्यटक वाहन ही मनाली आए थे। वही सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से होटल भी पैक रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीँ, वीकेंड पर मनाली, सोलंगनाला, रोहतांग और अटल टनल होते हुए सिस्सु व कोकसर में भारी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रही। मनाली के होटलों में 50 फ़ीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

उधर, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है और होटल बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है। कहा कि आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में नशा तस्करी करने पहुंचे पंजाब के युवक-युवती! एएनटीएफ ने चिट्टे-कैश सहित दबोचे

Himachal Crime News: हिमाचल में नशा तस्करी करने पहुंचे पंजाब के युवक-युवती! एएनटीएफ ने चिट्टे-कैश सहित दबोचे

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में गूंज 2025 का आयोजन! छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में गूंज 2025 का आयोजन! छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन