Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़! शिमला से मनाली तक उमड़े टूरिस्ट, ट्रेनें भी पैक

TROWS

Himachal Tourism: इस वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंचे हैं। खासकर हिल्स क्वीन शिमला और पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यही कारण है कि इस वीकेंड पर देश के कोने-कोने से टूरिस्ट इन दोनों पर्यटन स्थलों में उमड़े हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़! शिमला से मनाली तक उमड़े टूरिस्ट, ट्रेनें भी पैक

इतना ही नहीं धर्मशाला, मैकलोडगंज, डलहौजी, चायल, खज्जियार, कसौली सहित अन्य टूरिस्ट प्लेस पर भी पर्यटकों का अच्छा खासा जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से होटलों में अच्छी खासी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी सैलानियों ने एडवांस में कमरे बुक करवाए हैं।

Indian Public School

शिमला में उमड़ी भीड़
राजधानी शिमला में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला सहित विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला सहित साथ लगते अन्य पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, जाखू में भी सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई।

Doon valley school

शहर के मालरोड और रिज मैदान पर रविवार को दिनभर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। राजधानी के बाजारों में खरीदारी करने के लिए भी खूब भीड़ उमड़ी। कार्टरोड को मालरोड से जोड़ने वाली एचपीटीडीसी की लिफ्ट में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। इतना ही नहीं शहर की लगभग सभी पार्किंग भी पैक रही।

मनाली सैलानियों से पैक
इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली भी सैलानियों से पैक रही। मनाली के माल रोड पर पर्यटक दिन भर चहलकदमी करते हुए नजर आए। मनाली पहुंचे टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी पहुँच रहे है, जहां पर बिछी बर्फ की सफेद चादर के बीच खूब अठखेलियां हो रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

शिमला आने वाली ट्रेने पैक
उधर, कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेन इन दिनों पैक चली हुई है, जिससे सैलानियों को टिकट नहीं मिल पा रहे है। शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 और 52458 में 10 जनवरी तक वेटिंग चल रही है। इतना ही नहीं वीकेंड पर अप और डाउन में भी सभी ट्रेनें पैक हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: बाइक पर ले जा रहे थे हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Himachal Crime News: बाइक पर ले जा रहे थे हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Himachal Crime News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! महिला ड्रग सप्लायर काबू, जानिए पूरा मामला

Himachal Crime News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! महिला ड्रग सप्लायर काबू, जानिए पूरा मामला