Himachal News Alert: युवक ने 80 हजार में गिरवी रखी कार! फिर खरीदा चिट्टा, पुलिस जाँच में हुआ खुलासा
Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश की नौजवान पीढ़ी नशे के दलदल में फंस कर बर्बाद होती जा रही है। नशा युवाओं की नसों में इस कदर दौड़ने लगा है कि परिवार के परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।

Himachal News Alert: युवक ने 80 हजार में गिरवी रखी कार! फिर खरीदा चिट्टा, पुलिस जाँच में हुआ खुलासा
पुलिस द्वारा जागरूक करने के बाद भी युवा नशे के जाल में फंसते जा रहा हैं। आलम ये है कि नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता युवाओं को अपराध के दलदल में धकेल रही है।

नशे के लिए युवक ने गिरवी रखी कर
हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस द्वारा नशे के साथ गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ करने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। पूछताछ में पता चला कि एक युवक ने नशे के लिए अपनी गाड़ी को ही गिरवी रख दिया।


बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गाड़ी को 80 हज़ार रूपए में गिरवी रखा था। इसके बाद उसने इन पैसों से चिट्टा खरीदा और उसके बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस शिमला लौटने लगा।
पुलिस ने शोघी के समीप दबोचे थे तस्कर
लेकिन तभी शिमला पुलिस ने तीनों को शोघी के समीप दबोचा लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो सामने आया कि युवक ने चिट्टा खरीदने के लिए कार को ही गिरवी रखा था।

इतना ही नहीं हिमाचल में अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां नशे की लत को पूरा करने के लिए युवाओं ने अपराध का रास्ता अपनाया हो। फिलहाल पुलिस इन नशा तस्करों की चेन तोड़ने में लगी हुई है, ताकि नशे का पूरी तरह खात्मा किया जाए और नशे के मुख्य सप्लायरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


