Himachal Latest News: युवक ने दोस्त के घर गवाई जान! पर कई किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला शव, जानिए पूरा मामला
Himachal Latest News: शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में एक युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला 22 जनवरी का है जब देनवाड़ी गांव का रहने वाला मुकेश चौहान डोडरा-क्वार निवासी अपने दोस्त रोहित राठौर के घर गया हुआ था।

Himachal Latest News: युवक ने दोस्त के घर गवाई जान! पर कई किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला शव, जानिए पूरा मामला
इस दौरान मुकेश रात को रोहित के घर पर ही रुक गया। लेकिन अगली सुबह यानी 23 जनवरी को मुकेश की संदिग्ध मौत हो गई, जिसका शव घर से कई किलोमीटर दूर सड़क किनारे से बरामद हुआ।

मृतक के भाई ने दर्ज करवाई शिकायत
मृतक के भाई अरुण चौहान निवासी गांव देनवाड़ी डाकघर खब्बल तहसील चिड़गांव ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और मृतक के दोस्त रोहित राठौर पर गंभीर आरोप जड़े हैं।


शिकायत में कहा गया कि उसका भाई मुकेश 22 जनवरी को रोहित के घर पर ही रुका हुआ था लेकिन अगले ही दिन वह मृत अवस्था में पाया गया।
चिट्टे के सेवन से मौत की आशंका
अरुण ने आरोप लगाया कि दोनों ने इस दौरान चिट्टे का सेवन किया था, जिसके चलते ओवरडोज के कारण मुकेश की मौत हो गई। इस दौरान रोहित ने मामले की जानकारी ना तो पुलिस को दी और ना ही उन्हें बताया गया।

घर से नौ किलोमीटर दूर छोड़ा शव
अरुण ने बताया कि भाई की मौत के बाद रोहित ने शव को अपनी गाड़ी (HP 10A-1570) में रखा और घर से करीब नौ किलोमीटर दूर धमवाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया।
उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 238 और 239 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार युवक की मौत चिट्टे की ओवरडोज़ हुई है या फिर कोई और कारण है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



