Jobs In Himachal: युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर! ITI और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 250 वैकेंसी, यहां होंगे इंटरव्यू

Jobs In Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। उप रोजगार कार्यालय नूरपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हैवल्स इंडिया लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Jobs In Himachal: युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर! ITI और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 250 वैकेंसी, यहां होंगे इंटरव्यू
इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर, मशीनिस्टस, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल) और डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।


प्रभारी उप रोजगार कार्यालय नूरपुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर निर्धारित तिथि व स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है।
सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




