Asha Hospital
Holi 2026
in

दुःखद! गिरी नदी ने छीनी दो जिंदगियां, कपड़े धोते समय मां-बेटी की डूबने से मौ+त

TROWS

दुःखद! शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे दरबार गांव को शोक में डुबो दिया। रविवार दोपहर गिरी नदी में कपड़े धोते समय मां और बेटी की मौत हो गई।

Holi 2026 -2

हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय कांता शर्मा और 30 वर्षीय ममता शर्मा के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी दरबार गांव की निवासी थीं।

Indian Public School

घटना के समय दोनों महिलाएं कपड़े धोने नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गईं और डूब गईं।

Doon valley school

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ममता का शव पानी में तैरता मिला जबकि कांता का शव कुछ दूरी पर पानी के अंदर मिला।

मौके पर दो बाल्टियां, कपड़े, कंबल, सर्फ एक्सल का पैकेट और चप्पलें पड़ी थीं। इससे साफ है कि वे कपड़े धोने आई थीं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

परिजनों के अनुसार, घर के मुखिया सुनील शर्मा उस समय अपने बड़े बेटे लव शर्मा के साथ बागान में काम कर रहे थे।

घर पर कांता, ममता और छोटा बेटा कुश था। दोपहर 12:15 बजे के करीब मां-बेटी नदी की ओर गईं। कुछ देर बाद जब उन्होंने सुनील का फोन नहीं उठाया तो सुनील ने बेटे कुश को उन्हें देखने भेजा।

कुश जब नदी पहुंचा तो उसने देखा कि ममता का शव पानी में है, और मां दिखाई नहीं दे रही थी।
गांववालों और पुलिस की मदद से कांता का शव भी पानी से निकाला गया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में शवों की जांच की।

शवों पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि दोनों का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। गिरी नदी में तेज बहाव और चट्टानों की वजह से वे खुद को बचा नहीं सकीं।

कोटखाई पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद दरबार गांव में मातम छा गया है। गांववाले गमगीन हैं और हर आंख नम है।

यह हादसा गिरी नदी के खतरनाक बहाव को लेकर भी चेतावनी है कि सावधानी जरूरी है।

Written by Newsghat Desk

Himachal Accident News : तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौ+त…

Himachal Accident News : तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौ+त…

हिमाचल की इस नदी में मछली पकड़ना दो महीने रहेगा प्रतिबंधित! उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई….

हिमाचल की इस नदी में मछली पकड़ना दो महीने रहेगा प्रतिबंधित! उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई….