Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब (सिरमौर) : टीका राम की अचानक मौत से पीडब्ल्यूडी विभाग में शोक, हार्ट अटैक की आशंका

TROWS

पांवटा साहिब (सिरमौर)
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान टीका राम (59) पुत्र मनिया राम, निवासी गांव नाया डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

Holi 2026 -2

टीका राम सतौन स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। बुधवार दोपहर वह अपने साथी जगत सिंह के साथ विश्रामगृह के बाहर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने प्यास लगने की बात कहकर पानी पीने के लिए भीतर रुख किया।

Indian Public School

काफी देर बाद भी जब टीका राम वापस नहीं आए तो जगत सिंह उन्हें देखने के लिए अंदर गया। वहां वह कीचन के पास बरामदे में अचेत अवस्था में जमीन पर गिरे मिले।

Doon valley school

टीका राम को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे रविन्द्र, विभाग के एसडीओ योगेश, जेई शुभम व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव की जांच की। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस दुखद घटना से विभागीय कर्मचारियों व परिजनों में गहरा शोक है। टीका राम को एक मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में जाना जाता था।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल मे कहर बनकर गिरा पेड़: मंदिर में भंडारे की तैयारी कर रहे 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौ+त

हिमाचल मे कहर बनकर गिरा पेड़: मंदिर में भंडारे की तैयारी कर रहे 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौ+त

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौ+त के घाट

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौ+त के घाट