Asha Hospital
Holi 2026
in

उपलब्धि: BSC और BEd कर चुकी किसान की बेटी बनी एचआरटीसी कंडक्टर

उपलब्धि: BSC और BEd कर चुकी किसान की बेटी बनी एचआरटीसी कंडक्टर
TROWS

BSC और BEd कर चुकी हिमाचल की बेटी ने यह साबित कर दिखाया है कि बेटियां अगर चाहे तो वह हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Holi 2026 -2

हम बात कर रहे हैं जिला मंडी के सुंदरनगर की मलोह पंचायत के भदरोलू गांव निवासी गीता देवी की जिसने कंडक्टर भर्ती परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है।

Indian Public School

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Doon valley school

हालांकि गीता देवी का बचपन से ही सपना था कि वह शिक्षक बने। इसके लिए उसने BSC और BEd के साथ-साथ टेट और सीटेट भी क्वालीफाई किया।

बावजूद इसके वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद गीता देवी ने बीते साल 10 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित HRTC कंडक्टर की लिखित परीक्षा दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

HPPSC द्वारा जब बीते रोज़ फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया तो गीता देवी उसमें सफल रही। ऐसे में अब गीता देवी कंडक्टर के रूप में HRTC बस में अपनी सेवाएं देंगी।

बता दे, गीता देवी के पिता हिम्मत सिंह एक किसान है जबकि माता मीना देवी गृहणी है। गीता देवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई को दिया है।

गीता ने बताया कि HRTC कंडक्टर की परीक्षा देने के लिए उसके परिजनों ने ही उसे हौसला दिया जिसके बलबूते आज वह यह मुकाम हासिल कर पाई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब! एक लाख से अधिक हुए नमस्तक

हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब! एक लाख से अधिक हुए नमस्तक

हिमाचल में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम! बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

हिमाचल में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम! बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप