Asha Hospital
Holi 2026
in

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन महज नोटंकी, प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर सकता है विपक्ष : बीजेपी

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन महज नोटंकी, प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर सकता है विपक्ष : बीजेपी
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन महज नोटंकी, प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर सकता है विपक्ष : बीजेपी

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन महज नोटंकी, प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर सकता है विपक्ष : बीजेपी

नाहन में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोली भाजपा

यह जनता है सब जानती है, कांग्रेस का दुख पहचानती है
TROWS

नाहन भाजपा मंडल ने कांग्रेस द्वारा आज नाहन में किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि नाखून काटकर शहीद होने का नाटक करना कांग्रेस की पुरानी आदत में शुमार है। कांग्रेस के पास वर्तमान में भाजपा सरकार के विरूद्ध लोगों के बीच जाने के लिए कोई भी मुददा नहीं है लिहाजा ऐसे विषयों पर विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस की जग हंसाई हो रही है। यह जनता है सब जानती है और कांग्रेस का दुख पहचानती है।

Holi 2026 -2

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान और तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का नाहन शहर और नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि नाहन वासी जानते हैं कि किस प्रकार शहर में दशकों तक पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी और कांग्रेस सोई रही। क्षेत्र में सड़कों और पुलों की दशा क्या थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों से नाहन का विकास हजम नहीं हो रहा है, क्योंकि उन्हें अपने अस्तित्व की चिंता सता रही है, इसलिए इस प्रकार की नौटंकी को अपना हथियार बना रही है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि बरसात के कारण न केवल शहर बल्कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र और सिरमौर में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कम होते ही नाहन शहर की सड़कों की रिपेयर और मैंटिनेंस का कार्य काफी पहले ही शुरू हो चुका है। हमारे लोकप्रिय विधायक डा. राजीव बिन्दल जी नाहन शहर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के कार्यो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन मीडिया में प्रचार पाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

Doon valley school

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके नेताओं ने उनकी सरकारों ने दशकों तक नाहन और सिरमौर को क्यों उपेक्षित रखा, यहां की सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य संस्थानो की सुध तब क्यों नहीं ली जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थे। आज चारों ओर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं जिसका श्रेय नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है।

उन्होंने कांग्रेस जनों को नसीहत दी है कि वे नाहन शहर और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करे, यूं सड़कों पर हल्ला मचाने से न तो नाहन का भला होगा और नाहनवासियां का।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by

शादी समारोह से लौट रहे युवकों के साथ पेश आया सड़क हादसा, 2 की मौत, एक घायल

शादी समारोह से लौट रहे युवकों के साथ पेश आया सड़क हादसा, 2 की मौत, एक घायल

11 अक्टूबर से शुरू होगी हिमाचल प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी

11 अक्टूबर से शुरू होगी हिमाचल प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी