Asha Hospital
Holi 2026
in

गाली देने का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू

गाली देने का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू

गाली देने का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू

दोस्तों का राजीनामा कराने गया युवक गवां बैठा जान

TROWS

गाली देने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। यह वारदात जिला हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे में हुई।

Holi 2026 -2

यहां कवि गांव में दो दोस्तों में चल रहे मनमुटाव पर राजीनामा कराने आए युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। गाली देने का विरोध करने पर युवक को चाकू से गोद दिया। घायल को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

Indian Public School

गंभीर हालत देखते हुए यहां से घायल युवक को कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर गंभीर हालत में उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Doon valley school

पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस खोज रही है।

मृतक के गांव के निवासी विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनीपत के गांव दातौली चिरसमी निवासी सतीश (28) सोमवार को गांव कवी में दोस्तों की सुलह कराने आया था। शाम करीब छह बजे वह जस्सू के खेत में बने कोठरे पर गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उसने बताया कि गांव जोशी निवासी राजन बिहारी और साहिल के बीच मनमुटाव चल रहा था। राजीनामा करवाने के लिए साहिल ने सतीश को भी बुलाया था। अमित, अंकित, मीनू समेत अन्य दोस्त भी वहां पर ही मौजूद थे। राजीनामे की बातचीत के दौरान अमित ने साहिल को गाली दे दी।

सतीश ने इसका विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच अमित ने चाकू से सतीश पर कई वार कर दिए और घायल सतीश को छत से फेंक दिया। घायल सतीश ने अपने दोस्तों को कॉल कर कार मंगवाई, जो उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए। सतीश की मां वेदों भी अस्पताल पहुंच गई।

Written by newsghat

मोटोरोला लांच करने वाला है स्टाइलिस्ट सेट….

मोटोरोला लांच करने वाला है स्टाइलिस्ट सेट….

पुलिस ने दबोचे स्नेचिंग के तीन आरोपी, यूं देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस ने दबोचे स्नेचिंग के तीन आरोपी, यूं देते थे वारदात को अंजाम