Asha Hospital
in

जंगल में आग हुई बेकाबू, एक हफ्ते से की जा रही आग बुझाने की कोशिश

जंगल में आग हुई बेकाबू, एक हफ्ते से की जा रही आग बुझाने की कोशिश

जंगल में आग हुई बेकाबू, एक हफ्ते से की जा रही आग बुझाने की कोशिश

TROWS

राजधानी से सटे तारादेवी के जंगल में आग बेकाबू हो गई है। एक हफ्ते से दहक रहे इस जंगल में शनिवार सुबह आग ने भीषण रूप ले लिया। सुबह 9:00 बजे तेज हवाएं चलने से चीड़ और बान के जंगल में आग तेजी से भड़की।

Shri Ram

वन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन ढांक में उतरना आसान नहीं था। मौके पर तैनात वन कर्मियों ने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। विभाग ने तुरंत दो डीएफओ, दो रेंज ऑफिसर और अन्य वन कर्मी मौके पर भेजे।

Indian Public School

साथ ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और युवा मंडलों से भी संपर्क करने को कहा लेकिन यह नहीं आए। सुबह 11:00 बजे तक अधिकारी और बाकी स्टाफ भी आग बुझाने के काम में जुट गए। दमकल केंद्र बालूगंज, मालरोड और छोटा शिमला से भी कर्मचारी मौके पर बुलाए गए।

Doon valley school

दोपहर 1:00 बजे आग तारादेवी की चोटी पर पहुंचकर दूसरी तरफ से नीचे ढलान की ओर बढ़ने लगी। वन विभाग ने दोपहर 1:30 बजे आग बेकाबू होता देख तारादेवी एनएच से मंदिर तक जाने वाले पैदल रास्ते से ऊपर की ओर आग लगाकर लाइन काट दी ताकि नीचे का जंगल बचाया जा सके।

दोपहर 2:00 बजे वन विभाग ने होमगार्ड के जवानों को भी मौके पर बुला लिया। आईटीबीपी के जवान भी सुबह से ही कैंप एरिया से सटे जंगल में आग बुझाने के काम में डटे रहे। मौके पर आग बुझाने में जुटे डीएफओ शिमला ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि अब तक 70 हेक्टेयर तक का जंगल खाक हो चुका है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

JPERC 2025

आग के गोले बनकर गिरते रहे कोण
पहाड़ी के ऊपर भड़की आग के बीच चीड़ के जलते हुए कोण यहां से नीचे की ओर जंगल में गिरते रहे। इससे आग और भड़क गई।

विभाग ने कुछ जवानों को पहाड़ी से गिर रहे कोण रोकने के लिए निगरानी रखने को कहा। ग्रामीण लोग मौके पर इक्का दुक्का ही थे। विभाग के अनुसार इस जंगल से गांव दूर हैं, ऐसे में लोग नहीं आ रहे।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर 3 की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर 3 की मौत

शिलाई में 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

शिलाई में 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी