Asha Hospital
Holi 2026
in ,

टोक्यो पैरालंपिक में हिमाचली बेटे निषाद ने जीता रजत पदक, सरकार का 1 करोड़ देने का ऐलान

टोक्यो पैरालंपिक में हिमाचली बेटे निषाद ने जीता रजत पदक, सरकार का 1 करोड़ देने का ऐलान
TROWS

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए की घोषणा

Holi 2026 -2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी निषाद कुमार को बधाई

Indian Public School

हिमाचल के ऊना जिला के बेटे ने बढ़ाया विश्वभर में देश का मान

Doon valley school

हिमाचल प्रदेश के लिए रविवार को खेल जगत से बड़ी खबर आई। देवभूमि के लाडले बेटे निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिंग में इतिहास रच दिया है। हिमाचल के इस होनहार बेटे ने हाई जंप टी-47 में रजत पदक जीतकर देश को एक ओर मेडल दिलाया है।

निषाद कुमार की इस सफलता पर पूरे देश सहित हिमाचल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हिमाचल सरकार ने भी हिमाचली बेटे की इस कामयाबी पर बड़े ईनाम का ऐलान किया है। रविवार को मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निषाद कुमार को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। साथ ही 1 करोड़ रूपए का ईनाम देने की भी घोषणा की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर निषाद कुमार को बधाई दी है। बता दें कि 21 साल के निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि निषाद कुमार हिमाचल के ऊना जिला के अंब उपमंडल से ताल्लुक रखते हैं।

यहां यह भी बता दें कि निषद कुमार जब 8 वर्ष के थे, तो उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपना हाथ भी गंवा दिया था। साल के शुरू में जब वह बेंगलुरू के भारतीय प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे थे, तो कोविड-19 से भी संक्रमित हो गए थे।

कुल मिलाकर इस होनहार बेटे की कामयाबी पर जहां पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं, तो वहीं देवभूमि हिमाचल भी अपने बेटे की कामयाबी पर फूला नहीं समा रहा है।

Written by

देवभूमि में एक ओर सड़क हादसा, नदी में समाई गाड़ी, दंपत्ति का नहीं लगा पता

देवभूमि में एक ओर सड़क हादसा, नदी में समाई गाड़ी, दंपत्ति का नहीं लगा पता

गहरी खाई में गिरी कार, एक गंभीर रूप से घायल

गहरी खाई में गिरी कार, एक गंभीर रूप से घायल