Asha Hospital
Holi 2026
in

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: 41 देशों के लिए वीजा संकट

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: 41 देशों के लिए वीजा संकट

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: 41 देशों के लिए वीजा संकट

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: 41 देशों के लिए वीजा संकट

TROWS

 

Holi 2026 -2

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सत्ता में वापस आने के बाद से ही लगातार नए-नए निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासनिक नीतियों में बदलाव हेतु एक नया आदेश पारित कर दिया है।

Indian Public School

इस नए आदेश के अंतर्गत एक नई सूची जारी की गई है और इस सूची में 41 देश को सम्मिलित किया गया है जिनके नागरिकों को अमेरिका में एंट्री मिलने में अब दिक्कत हो सकती है।

Doon valley school

जी हां, यह निर्णय अमेरिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिए गए हैं जिसमें करीबन 41 देश के नागरिकों को विभिन्न स्तरों के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा।

क्या है ट्रम्प की नई यात्रा प्रतिबंध सूची

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बता दें अमेरिका द्वारा तैयार की गई यह नई सूची कुल तीन श्रेणियां में बांटी गई है: रेड ,ऑरेंज और येलो । प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत सम्मिलित देश को अमेरिका में प्रवेश के दौरान विभिन्न प्रभाव झेलने होंगे

रेड : इस सूची में लाल रंग की श्रेणी में सम्मिलित देश गंभीर आतंकवाद से जुड़े असुरक्षित देश घोषित कर दिए गए हैं।अमेरिका की नई नीति के अंतर्गत इन देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश देने पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए हैं। भविष्य में हो सकता है कि इन देश के नागरिकों को वीजा दिया ही ना जाए।

ऑरेंज : ऑरेंज श्रेणी में उन देशों को रखा गया है जिनके नागरिकों को कुछ नियम और शर्तों का पालन करने के पश्चात अमेरिका में प्रवेश मिल सकता है। यह देश अमेरिका के लिए एकदम सुरक्षित भी नहीं है परंतु इन देशों से अमेरिका को ज्यादा खतरा भी नहीं है। हालांकि भविष्य में इन देशों के नागरिकों को वीजा हेतु काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

येलो : येलो श्रेणी में उन देशों को सम्मिलित किया गया है जो अपेक्षाकृत काफी सुरक्षित देश है। इन देशों के नागरिकों को अमेरिका में एंटर होने पर काफी कम प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। अर्थात इस देश के नागरिको से अमेरिका को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

अमेरिका द्वारा जारी की गई इस सूची के लाभ

अमेरिका द्वारा जारी की गई यह सूची अमेरिका में बढ़ते आतंकवाद ,अस्थिरता और सुरक्षा खतरों को रोक सकेगी।

इन देशों पर प्रतिबंध लगने की वजह से अब यह देश अन्य संगठनों द्वारा भी खतरे के निशान पर आ सकते हैं जिसकी वजह से इन देशों को भी अपने आप में सुधार करना होगा।

वहीं इन देशों पर प्रतिबंध लगाने की वजह से अमेरिका में अब अवैध रूप से प्रवेश को भी रोका जा सकेगा।

इस नीति से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

अमेरिका द्वारा तैयार की गई इस सूची की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्ते और ज्यादा मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि अमेरिका ने उन्हीं देश पर प्रतिबंध लगाया है जो पहले से ही भारत के लिए खतरा साबित हो चुके हैं।

हालांकि इस निर्णय से आर्थिक दृष्टिकोण पर विशेष असर पड़ सकता है खासकर ऐसे देश जिनके साथ भारत का व्यापारिक नाता है।

वहीं अमेरिका के द्वारा जारी की गई इस सूची की वजह से भारतीय नागरिकों को भी अब वीजा प्राप्त करने में कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

साथ ही इस नई सूची की वजह से पर्यटक वीजा पर भी असर पड़ सकता है।

इसके साथ ही अमेरिका द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम की वजह से भारत और अमेरिका के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध पर भी असर पड़ सकता है।

हालांकि भारत के साथ अमेरिका की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काफी मजबूत है परंतु फिर भी भारत के नागरिकों को अब अमेरिका में बसने के लिए कई प्रकार के पापड़ बेलने होंगे जिसकी वजह से शिक्षा क्षेत्र और आईटी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।

Written by Newsghat Desk

UPS YOJNA : 1 अप्रैल 2025 से देश भर में लागू होगी यूनिफाइड पेंशन योजना UPS

UPS YOJNA : 1 अप्रैल 2025 से देश भर में लागू होगी यूनिफाइड पेंशन योजना UPS

तुलसीराम चौहान सिरमौर ही नहीं अपितु हिमाचल प्रदेश की विशेष शख्शियत :- कैप्टन ठाकुर

तुलसीराम चौहान सिरमौर ही नहीं अपितु हिमाचल प्रदेश की विशेष शख्शियत :- कैप्टन ठाकुर