Asha Hospital
Holi 2026
in

दर्दनाक हादसा : भारी बरसात में स्कूल के सेफ्टी टैंक में डूबे 2 मासूम, मौत

दर्दनाक हादसा : भारी बरसात में स्कूल के सेफ्टी टैंक में डूबे 2 मासूम, मौत
दर्दनाक हादसा : भारी बरसात में स्कूल के सेफ्टी टैंक में डूबे 2 मासूम, मौत
TROWS

हिमाचल प्रदेश में स्कूल के निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में दो बच्चे डूब गए हैं। बरसात के चलते बुधवार को भारी बारिश के चलते सेफ्टी टैंक में पानी भर गया। बच्चे टैंक के पास खेल रहे थे और इस दौरान टैंक में गिरने के बाद डूब गए।
दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

Holi 2026 -2

मामला सोलन जिले के बद्दी का है। मानपुरा पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Indian Public School

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवासी मजदूर के परिवार किशनपुरा के पास एक किराए के मकान में रहता है। यहां पर 3 बच्चे खेल रहे थे। इनमें से दो निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में जा गिरे और उनकी पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।

Doon valley school

बच्चों की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। एक साथ दो बच्चों की मौत का सदमा परिवार वाले सहन नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Written by Newsghat Desk

पीसीसी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के बयान पर भड़का भाजपा महिला मोर्चा…

पीसीसी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के बयान पर भड़का भाजपा महिला मोर्चा…

दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल में 97 फीसदी अंक लेकर खुशबू पहले स्थान पर

दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल में 97 फीसदी अंक लेकर खुशबू पहले स्थान पर