Asha Hospital
Holi 2026
in

दिन दहाड़े लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देकर चंपत हुई महिला गिरफ्तार…

दिन दहाड़े लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देकर चंपत हुई महिला गिरफ्तार…

दिन दहाड़े लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देकर चंपत हुई महिला गिरफ्तार…

TROWS

हिमाचल प्रदेश में घर से दिनदहाड़े करीब अढ़ाई लाख रुपए के गहने चोरी हो गए थे मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक इस चोरी के मामले में गांव की ही एक महिला पुलिस के निशाने पर थी। जिसकी तलाश निरंतर की जा रही थी और सफलता भी हासिल हुई है।

Indian Public School

पुलिस करीब 20 दिनों बाद आरोपी महिला तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर उससे चोरी किए हुए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Doon valley school

जानकारी के अनुसार भदरोल गांव निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह दिन के समय अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम कर रहे थे।

उसी दौरान उनके मकान का दरवाजा खोलकर किसी ने कमरे में रखे एक बॉक्स को चाबी से खोलकर सोने के गहने (चेन, लॉकेट, टीका, रिंग्स, बैंग्लस व झुमके आदि) चोरी कर लिए व चाबी को पुन: उसी जगह पर रख दिया जिसे आरोपी महिला ने इन गहनों को सुनार की दुकान में भी बेचने का प्रयास किया था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

भदरोल पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर ने पुलिस से ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि आरेापी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा गहने बरामद कर लिए गए है।

Written by Newsghat Desk

JC Juneja अस्पताल ने गिरिनगर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

JC Juneja अस्पताल ने गिरिनगर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 12 मार्च को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा के प्रवास पर

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 12 मार्च को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा के प्रवास पर