Asha Hospital
Holi 2026
in

दिव्यांग बच्चों ने दीपावली के लिए तैयार की आकर्षक चीजें, नाहन में लगी प्रदर्शनी

आस्था स्पेशल स्कूल में हो रहा आयोजन, बच्चों ने बेकार चीजों से तैयार की चीजें

TROWS

जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल में 4 दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इस प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास, लगन और हौंसलों की झलक साफ देखने को मिल रही थी। प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से कई प्रकार की चीजें तैयार की है, जिसमें दीये, फ्लावर पोर्ट, मोमबत्तियां आदि कई चीजें शामिल हैं।

Holi 2026 -2

दीपावली से पूर्व यहां हर वर्ष इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, ताकि इससे होने वाली आमदनी इन दिव्यांग बच्चों के उत्थान में व्यय की जा सके। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभा को आगे लाना है। प्रदर्शनी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Indian Public School

आस्था स्पेशल स्कूल की प्रिंसिपल रूचि कोटिया ने बताया कि प्रदर्शनी को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। प्रत्येक वर्ष इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। लिहाजा दीवाली को देखते हुए बच्चों ने दीये, पेटिंग्स, मोमबत्तियां आदि कई चीजें तैयार की है, जिन्हें प्रदर्शनी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों में भी कार्य को लेकर उत्साह बना रहता है। साथ ही इससे होने वाली आमदनी भी इन्हीं बच्चों पर व्यय की जाती है।

Doon valley school

Written by

इन स्थानों पर पांवटा साहिब में 27 अक्तूबर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण…

इन स्थानों पर पांवटा साहिब में 27 अक्तूबर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण…

नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई

नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई