Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: खेतों में लगाए करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत! आज होनी थी भतीजे की शादी

TROWS

हमीरपुर के सुजानपुर की चमियाना पंचायत में दर्दनाक घटना घटी है जहां एक महिला करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बीते रोज 45 वर्षीय कैरों देवी निवासी गांव बुहला गरोडू डाकघर कनेरड तहसील सुजानपुर खेतों में पशुओं के लिए घास लाने गई थी।

Holi 2026 -2

दुखद: खेतों में लगाए करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत! आज होनी थी भतीजे की शादी

लेकिन इसी दौरान वह खेतों में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए लगाई गई बिजली की तारों की चपेट में आ गई। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लग गया जिसके कारण वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी।

Indian Public School

परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए तुरंत सुजानपुर अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पर मौजूद डॉक्टर द्वारा महिला की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि महिला के घर में शादी की तैयारी चली हुई थी। कैरों के भतीजे की शादी का आयोजन था। गुरुवार को मेहंदी का कार्यक्रम था जबकि आज बारात जानी थी।

ऐसे में महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में सन्नाटा छा गया। उधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने महिला के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मामले की पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत उप प्रधान सुभाष सड़याल ने बताया कि करंट लगने से महिला का निधन हुआ है, जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी चट्टान! फिर खाई में लुढ़की, पति-पत्नी बच्चों समेत 6 की मौत

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी चट्टान! फिर खाई में लुढ़की, पति-पत्नी बच्चों समेत 6 की मौत

HP News: आईआईटी टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में किया सहयोग! प्रशासन को मिला बड़ा तकनीकी समर्थन

HP News: आईआईटी टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में किया सहयोग! प्रशासन को मिला बड़ा तकनीकी समर्थन