Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद! 2 दिन पहले ही बेटे का नामकरण कर ड्यूटी पर लौटा था इन्देश

TROWS

हिमाचल प्रदेश के एक और जवान ने भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। अब प्रदेश के जिला मंडी का जवान शहीद हो गया है जिससे समूचा राज्य शोक में डूब गया है।

Holi 2026 -2

दुखद: गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद! 2 दिन पहले ही बेटे का नामकरण कर ड्यूटी पर लौटा था इन्देश

40 वर्षीय इन्देश शर्मा मंडी जिला के उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत सरकी धार के रहने वाले थे जिनकी शहादत से घर में मातम पसर गया है। इन्देश का शुरू से ही सपना था कि वह भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करें।

Indian Public School

इसके बाद 2002 में उनका यह सपना भी पूरा हो गया और उन्होंने 6 जैक राइफल बटालियन में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया। अभी वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर एलओसी क्षेत्र में तैनात थे।

Doon valley school

मगर यहां बुधवार रात को एलओसीके पास गोलीबारी की घटना में इन्देश शर्मा शहीद हो गए। वहीं जवान की शहादत का समाचार जैसे ही सेना की तरफ से परिजनों को दिया गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

इस दौरान परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया और घर में चीख-पुकार मच गई। इन्देश शर्मा के पिता काली दास भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति हुए है। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक माह का बेटा छोड़ गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एक माह की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था जवान
बता दे, उनकी पत्नी को जब बेटा हुआ तो वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया और फिर एक महीने की छुट्टी काटने के बाद वह 9 दिसंबर को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। लेकिन 11 दिसंबर की रात को ही परिजनों को उनके शहीद होने की जानकारी मिली जिससे वह बुरी तरह टूट गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Chandra Hospital Paonta Sahib: सांस छाती और गैस्ट्रो रोगों के लिए विशेषज्ञ सेवाएँ अब पांवटा साहिब में

Chandra Hospital Paonta Sahib: सांस छाती और गैस्ट्रो रोगों के लिए विशेषज्ञ सेवाएँ अब पांवटा साहिब में

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी गुस्सैल है? गुस्सैल बच्चों को शांत करने के चमत्कारी तरीके, जो हर पेरेंट्स को जानने चाहिए

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी गुस्सैल है? गुस्सैल बच्चों को शांत करने के चमत्कारी तरीके, जो हर पेरेंट्स को जानने चाहिए