Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: हिमाचल में चार वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा! गई जान, परिजन बेसुध

TROWS

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में 4 वर्षीय मासूम बच्चे को सांप ने काट लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। रितेश कुमार उर्फ रिति (4 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, निवासी वार्ड नंबर 4 गांव ज्वार की मौत से परिजन गहरे सदमें में है।

Holi 2026 -2

दुखद: हिमाचल में चार वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा! गई जान, परिजन बेसुध

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम को जब रितेश घर के आंगन में खेल रहा था तभी वहां पर छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो जहरीले सांप को वहां पर देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

Indian Public School

इसके बाद वह मासूम बच्चे को उपचार के लिए तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन यहां से मासूम को गंभीर अवस्था के चलते ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Doon valley school

यहां पर डॉक्टरों द्वारा रितेश का उपचार किया जा रहा था मगर उसने यहां दम तोड़ दिया। वही मासूम बच्चे की मौत से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इसके साथ ही समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है।

उधर, डीएसपी अंब वसूधा सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे के शव का आज ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Jobs: 19 से 40 साल तक के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां 100 पदों पर भर्ती के लिए होंगे इंटरव्यू

Himachal Jobs: 19 से 40 साल तक के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां 100 पदों पर भर्ती के लिए होंगे इंटरव्यू

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी ऑल्टो कार! चार लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी ऑल्टो कार! चार लोगों की मौत, एक घायल