Asha Hospital
Holi 2026
in

देवभूमि में गरजा देवभूमि क्षत्रीय संगठन, पुलिस भर्ती रोस्टर को लेकर हिमाचल में प्रदर्शन

देवभूमि में गरजा देवभूमि क्षत्रीय संगठन, पुलिस भर्ती रोस्टर को लेकर हिमाचल में प्रदर्शन
TROWS

देवभूमि में गरजा देवभूमि क्षत्रीय संगठन, पुलिस भर्ती रोस्टर को लेकर हिमाचल में प्रदर्शन

Holi 2026 -2

जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र

Indian Public School

पुलिस भर्ती को लेकर जारी रोस्टर को लेकर जताया विरोध, जमकर नारेबाजी

Doon valley school

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को देवभूमि क्षत्रीय संगठन के हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिला में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से हिमाचल में पुलिस भर्ती के जारी रोस्टर को लेकर विरोध प्रकट किया गया।

इसी के तहत पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी हुए रोस्टर से नाराज देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन के सैंकड़ों लोगों ने सोमवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी एक विशाल रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया।
दरअसल प्रदेश स्तरीय आहवान पर दोनों ही संगठनों से जुड़े सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर भर में एक विरोध रैली निकाली और उसके बाद एडीसी सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को मांग पत्र भेजें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मीडिया से बात करते हुए देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश सलाहकार रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर जो रोस्टर जारी किया गया है, उसमें कई अनियमितताएं है और सिर्फ विशेष वर्ग के लोगों को इसमें छूट दी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग से जुड़े युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार गंभीर रहे, क्योंकि पछले लंबे समय से देखने को मिल रहा है कि सवर्ण समाज से जुड़े लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मगर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में स्वर्ण समाज से जुड़े लेाग किस पार्टी का साथ देंगे, यह भी आने वाले समय में तय किया जाएगा।

Written by

हिंदू जागरण मंच के नेता पर मामला दर्ज…..

हिंदू जागरण मंच के नेता पर मामला दर्ज…..

दीवाली से पहले नाहन में क्रियाशील हो जाएंगे 40 फायर हाईड्रेंट : विधायक बिंदल

दीवाली से पहले नाहन में क्रियाशील हो जाएंगे 40 फायर हाईड्रेंट : विधायक बिंदल