Asha Hospital
Holi 2026
in

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

पांवटा साहिब के नगर पालिका पार्क का कायाकल्प करने में जुटे एनएसएस कार्यकर्ता

TROWS

उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन की अगुवाई में आज नए गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र स्थापित करने के लिए भंगानी में भूमि का निरीक्षण किया गया।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक अन्य गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार सुविधा प्रदान की जा सके।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में तीन ख़रीद केन्द्र खोले गए हैं जिनमें से दो पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर टोहाना तथा पिपलीवाला में स्थापित हैं तथा एक केंद्र नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब में है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष धान ख़रीद के दौरान आयी असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त धान केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यह भी प्रयास किया जा रहा है कि एफसीआई के स्थान पर एपीएमसी ही यह ख़रीद का कार्य करे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इससे पूर्व उप मंडल अधिकारी ने एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा आयजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विवेक महाजन ने बताया कि गत दिवस कॉलेज, गर्ल्स तथा बॉयस स्कूल के एनएसएस प्रभारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार गर्ल्स तथा बॉयस स्कूल के एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा नगरपालिका पार्क में कार्य किया। इसके अतिरिक्त कॉलेज स्तर के एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा यमुना पथ पर कार्य किया गया।

भूमि निरीक्षण के दौरान एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, जिला कृषि अधिकारी राज कुमार, सचिव मंडी बोर्ड रमेश धीमान सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

फिरौती के मामले में पांवटा साहिब से हरियाणा का युवक गिरफ्तार

फिरौती के मामले में पांवटा साहिब से हरियाणा का युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में 24 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 24 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज