Asha Hospital
Holi 2026
in

धौलाकुआं NH पर फिर हादसा: पटवारी की ट्रक ट्राले की टक्कर से मौ**त, बढ़ते एक्सीडेंट पर सवाल

TROWS

पांवटा साहिब के धौलाकुआं नेशनल हाईवे पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ट्रालों से रोज हो रहे एक्सीडेंट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Holi 2026 -2

मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह (40), निवासी कोडगा चांदनी, पटवारी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार शाम वह अपना कार्य खत्म कर धौलाकुआं में खड़े थे।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि वह अपनी कार (HP 17J 4466) की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ट्राले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Doon valley school

टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस हादसे पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा दुख जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है और प्रशासन हर संभव कार्रवाई करेगा।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

धौलाकुआं हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बन चुके हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से ट्रक ट्रालों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dhurandhar 2: क्या मेकर्स धुरंधर 3 की कर रहे तैयारी? धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स में होगा इसका खुलासा

Dhurandhar 2: क्या मेकर्स धुरंधर 3 की कर रहे तैयारी? धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स में होगा इसका खुलासा