Asha Hospital
Holi 2026
in

नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई

नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई
नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई

नाहन में आवारा पशु छोड़े, तो अब पशु मालिकों पर होगी यह बड़ी कार्रवाई

10 हजार रूपए का होगा चालान, नाहन में डीसी ने ली बैठक

TROWS

जिला में पशुओं को सड़कों पर निराश्रित छोड़ने वाले पशु मालिकों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाहन शहर की सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वाले लोगों का दस हजार रुपये का चालान किया जाएगा। यह जानकारी डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय में पशुपालन विभाग द्वारा गोवंश संरक्षण हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Holi 2026 -2

बैठक के दौरान डीसी सिरमौर ने नगर परिषद नाहन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में टैग लगे निराश्रित पशुओं को माता बाला सुंदरी गोसदन व बिना टैग लगे पशुओं को कोटला बडोग गोशाला राजगढ़ में दो दिन के भीतर भेजना सुनिश्चित करें, ताकि इन निराश्रित पशुओं को संरक्षण प्राप्त हो सके व उनसे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Indian Public School

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोसदन संचालकों व वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों को गोबर से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि गोसदनों की आय में बढ़ोतरी हो और उनका संचालन सुचारु रुप से किया जा सके।

Doon valley school

इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी ग्राम सभा में लोगों को गोवंश को सड़कांे पर न छोड़ने बारे जागरुक करें। साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यबल भी गठित करें, ताकि पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के सभी गोसदनों की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट 15 नवंबर तक भेजना सुनिश्चित करें।

डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग पशुओं को सड़कों पर छोडते है, उनके खिलाफ अधिनियम के तहत प्रथम बार में पांच सौ रुपये व उसके पश्चात सात सौ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इस दौरान उपनिदेशक पशुपालन डा. नीरु शबनम ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by

दिव्यांग बच्चों ने दीपावली के लिए तैयार की आकर्षक चीजें, नाहन में लगी प्रदर्शनी

दिव्यांग बच्चों ने दीपावली के लिए तैयार की आकर्षक चीजें, नाहन में लगी प्रदर्शनी

सिरमौर को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत, नाहन में बैठक आयोजित

सिरमौर को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत, नाहन में बैठक आयोजित