Asha Hospital
Holi 2026
in

पंचायत चौकीदारों के लिए बनाई जाए स्थाई पॉलिसी, संघ ने उठाई मांग

पंचायत चौकीदारों के लिए बनाई जाए स्थाई पॉलिसी, संघ ने उठाई मांग

पंचायत चौकीदारों के लिए बनाई जाए स्थाई पॉलिसी, संघ ने उठाई मांग

TROWS

तिलोरधार विकास खंड के पंचायत चौकीदार संघ ने बैठक आयोजित कर सरकार से स्थाई पोलिसी बनाने की मांग की है।

Holi 2026 -2

शनिवार को तिलोरधार विकास खंड चौकीदार संघ की एक बैठक संघ के प्रधान चतर सिंह शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

Indian Public School

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष चतर सिंह शर्मा ने बताया की पंचायतों में चौकीदार काफी समय से अपने सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने अभी तक पंचायत चौकीदारों के लिए पोलिसी नहीं बनाई है साथ है 5600 रूपए तनख्वाह दी जाती है।

Doon valley school

जिससे परिवार का पालन-पोषण भी सही ढंग से नहीं हो पाता। इस लिए सरकार चौकीदारों के लिए स्थाई पोलिसी बनाये तथा पंचायत चौकीदारों की तनख्वाह बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा की अगर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो मजबूरन हमें आंदोलन करने पर उतरना पड़ेगा।

इस दौरान पंचायत चौकीदार संघ के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान चतर सिंह शर्मा ग्राम पंचायत कांटी-मशवा, उप प्रधान रतिराम तोमर ग्राम पंचायत शिल्ला, सचिव तपेन्द्र सिंह अत्री ग्राम पंचायत कमरऊ को चुना गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में बलवीर सिंह, रतीराम, चतर सिंह शर्मा, तपेंद्र अत्री, हरदयाल सिंह, मोहन सिंह, जागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतराम, शुपाराम, अतर सिंह, हुकमाराम आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

Investment tips: म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट से पहले जाने कुछ बुनियादी जानकारी, क्या है Alpha और Beta ?

Investment tips: म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट से पहले जाने कुछ बुनियादी जानकारी, क्या है Alpha और Beta ?

SBI Customer Alert : SBI अपने ग्राहकों को दे रहा बैंकिंग सेवा बंद करने की स्पष्ट चेतावनी, क्या है कारण….

SBI Customer Alert : SBI अपने ग्राहकों को दे रहा बैंकिंग सेवा बंद करने की स्पष्ट चेतावनी, क्या है कारण….