Asha Hospital
Holi 2026
in

पहली कक्षा से 8वीं तक के खुलेंगे स्कूल SMC शिक्षकों को भी मिल सकती हैं राहत

पहली कक्षा से 8वीं तक के खुलेंगे स्कूल SMC शिक्षकों को भी मिल सकती हैं राहत

पहली कक्षा से 8वीं तक के खुलेंगे स्कूल SMC शिक्षकों को भी मिल सकती हैं राहत

SMC शिक्षकों को विभाग के अधीन लाने का कार्य शुरू, मसौदा तैयार

TROWS

प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। 14 फरवरी को होने जा रही जयराम कैबिनेट में इस बारे में अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Holi 2026 -2

प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इन स्कूलों को खोलने को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी।

Indian Public School

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति के तहत कार्यरत 2555 शिक्षकों को विभाग के अधीन लाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। 14 फरवरी को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। पालिसी के क्लाज-9 व 10 को हटाया जाएगा।

Doon valley school

शिक्षा विभाग ने इसकी फाइल तैयार कर विधि विभाग को भेजी है। सरकार SMC शिक्षकों को सीधे नियमित नहीं कर सकती है। इस कारण सरकार को SMC पालिसी-2009 में बदलाव करना पड़ रहा है।

बुधवार को SMC शिक्षकों का प्रतिनिधी मंडल शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मिला। शिक्षा मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि इस पर जल्द कार्य कर मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाया जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

SMC शिक्षक संघ ने नियमितिकरण की मांग के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी थी। संघ का कहना था कि सरकार ने 14 फरवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया तो वे परिवार के सदस्यों के साथ राज्य सचिवालय व सीएम आवास ओकओवर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।

सीएम से आश्वासन मिलने के बाद संघ ने प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है। संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने कहा कि हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके लिए स्थायी नीति बनाई जाएगी।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में लुढ़की बारातियों से भरी कार, दो की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में लुढ़की बारातियों से भरी कार, दो की मौत

सिरमौर में 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत, ऐसे पेश आया हादसा

सिरमौर में 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत, ऐसे पेश आया हादसा