Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब के यमुना विहार में बुधवार को किया जाएगा पौधा रोपण : विवेक महाजन

पांवटा साहिब के यमुना विहार में बुधवार को किया जाएगा पौधा रोपण : विवेक महाजन

पांवटा साहिब के यमुना विहार में बुधवार को किया जाएगा पौधा रोपण : विवेक महाजन

TROWS

उपमण्डल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में 3 अगस्त को पांवटा साहिब में आयोजित किए जाने वाले पौधा रोपण के सन्दर्भ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

Holi 2026 -2

इस बैठक में उपमण्डल अधिकारी द्वारा पौधा रोपण के सम्बन्ध में सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पौधा रोपण हेतु यमुना तट के साथ लगते यमुना विहार को चिन्हित किया गया है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी 3 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे यमुना विहार में उपस्थित होकर पौधा रोपण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Doon valley school

इस के अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजसेवी संस्थाएँ, हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा, आशावर्कर, आँगनवाडी वर्कर, विभिन्न स्वयं सहायता समूह व गुरु गोविन्द सिंह डिग्री कॉलेज, पांवटा साहिब के एनसीसी छात्र भी इस पौधारोपण अभियान में शामिल होंगे।

इस दौरान वन मण्डल अधिकारी कुनाल अंग्रिश, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केएल भगत, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

राजकीय कन्या स्कूल पांवटा साहिब में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित….

राजकीय कन्या स्कूल पांवटा साहिब में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित….

अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कारवाई, जेसीबी मालिक को 70 हजार जुर्माना…

अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कारवाई, जेसीबी मालिक को 70 हजार जुर्माना…