Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ…

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ…

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ…

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा मक्के की खरीद के लिए करेंगे प्रयास…

TROWS

प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया।

Holi 2026 -2

इस मौके पर सुखराम चौधरी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को हिमाचल में पहली बार एफसीआई के मध्यम से धान की खरीद शुरू की जा रही है।

Indian Public School

पांवटा साहिब के किसानों की यह एक बहुत पुरानी मांग रही है। हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन किसानों को अपनी धान की फसल बेचने के लिए हरियाणा का रुख करना पड़ता था। जिससे बिचौलियों के कारण कई बार फसल के सही दाम भी नही मिल पाते थे। उन्होंने कहा जल्द ही अन्य सरकारी एजेंसियों को भी फसल खरीद के यहां बुलाने के प्रयास किया जाएगा।

Doon valley school

पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब में केंद्र स्थापित करने के लिए विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल पहले से ही प्रयासरत हैं। जल्द ही वहां भी धान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

मक्का की फसल पर समर्थन मूल्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऊपरी इलाकों में मक्का की अच्छी फसल होती है। मक्के की फसल को भी उचित मूल्य दिया जाना चाहिए। अगले वर्ष तक यहां मक्की की फसल खरीद की भी व्यवस्था की जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अदरक की फसल को लेकर पूछे गए एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि जिला सिरमौर में अदरक आधारित उद्योग स्थापित किया जाए ताकि अदरक उत्पादकों को सीधा लाभ मिल सके।

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के चैयरमेन बलदेव भंडारी, सिरमौर मंडी उपज समिति के अध्यक्ष रामेश्व शर्मा, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, सयुंक्त किसान मोर्चा के सचिव गुरुविंदर सिंह गोपी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा, भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, राहुल चौधरी, कृष्णा धीमान, पवित्रा, विजय आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

घरवालों को नहीं पसंद था रिश्ता, थाने में रचा ली शादी

घरवालों को नहीं पसंद था रिश्ता, थाने में रचा ली शादी

गन पॉइंट पर ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, सोती रही पुलिस

गन पॉइंट पर ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, सोती रही पुलिस