Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब : पत्नी गई थी मायके, पीछे से पति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने उस वक्त खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी इहलीला समाप्त कर ली, जब उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Holi 2026 -2

मामला कमरऊ तहसील के तहत शिल्ला गांव से जुड़ा है। मृतक की पहचान अनिल पुत्र धर्म सिंह निवासी शिल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल का शव शिल्ला गांव में शुप्पा राम के घर के पिछली तरफ ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइट नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

Indian Public School

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अनिल कुमार की पत्नी सुशीला पिछले 10-12 दिनों से अपने 2 बच्चों सहित अपने मायके बोकाला गई हुई थी। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई शक भी जाहिर नहीं किया है।

Doon valley school

उधर पूछे जाने पर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Written by

आंज भोज क्षेत्र में शीघ्र ही होगा सीएम का दौरा : सुखराम चौधरी

आंज भोज क्षेत्र में शीघ्र ही होगा सीएम का दौरा : सुखराम चौधरी

उद्योग की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से कामगार की मौत

उद्योग की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से कामगार की मौत