Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में अपनी मांगों को लेकर वकीलों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नहीं करेंगे कोर्ट अटेंड

TROWS

पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खोलने की मांग को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर चुके पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के सदस्य आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

Holi 2026 -2

पिछले शुक्रवार को बार एसोसिएशन एक्शन कमेटी द्वारा एक बैठक की गई थी। इस एक्शन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया कि यदि जल्द ही पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत शुरू नही हुई तो 8 अगस्त से एडवोकेट्स कोर्ट अटेंड नहीं करेंगे। वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे।

Indian Public School

जिसके चलते आज सोमवार से बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने धरने की सूचना एक्शन कमेटी ने पत्र के माध्यम से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित रजिस्ट्रार जनरल, चीफ सेक्रेट्री, लाॅ सेक्रेट्री, होम सेक्रेट्री, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज सिरमौर, एडीजे नाहन सहित संबंधित विभागों और अधिकारियों को दे दी है।

Doon valley school

इस दौरान एक्शन कमेटी के प्रधान राजेन्द्र शर्मा, टीएस शाह, डीसी खंडूजा, ओपी चौहान, एनएल परवाल, नरेश तोमर, ज्ञान चंद चौहान, प्रदीप सैनी, अजय चौहान, मंजीत चौधरी, करन ठाकुर, जवाहर लाल चौधरी, परविन्द्र सिंह और खुशांत शर्मा आदि ने बताया कि पांवटा साहिब मे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत न होने के कारण पांवटा साहिब और शिलाई में कोर्ट के मामलों के निपटारे में देरी हो रही है।

वही दूसरे गरीब तबके के लोगों को दूर दराज से कोर्ट के काम के लिए नाहन जाना पड़ता है। इसलिए यहां पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खुलनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब के अधिवक्ता एवं यहां की जनता पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट को परमानेंट करने हेतु काफी समय से मांग कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों कों नजरअंदाज कर रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

उनका कहना है की एसोसिएशन इस बाबत मुख्यमंत्री से भी मिली और हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

यदि उनकी सभी मांगों कों माना जाता है तो वह सरकार का सहयोग करेंगे, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी है जिसके चलते बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर ट्रैक्टर जब्त, 15000 जुर्माना, वन विभाग ने की कारवाई

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर ट्रैक्टर जब्त, 15000 जुर्माना, वन विभाग ने की कारवाई

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी ये अहम जानकारी, धौलाकुआँ में लगाया प्रशिक्षण शिविर

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी ये अहम जानकारी, धौलाकुआँ में लगाया प्रशिक्षण शिविर