Asha Hospital
in ,

पांवटा साहिब में आधार केंद्र दो महीने से बंद, लोग हो रहे परेशान…

पांवटा साहिब में आधार केंद्र दो महीने से बंद, लोग हो रहे परेशान…

पांवटा साहिब में आधार केंद्र दो महीने से बंद, लोग हो रहे परेशान…

एसडीएम विवेक महाजन बोले जल्द शुरू करवाएंगे आधार केंद्र

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीम कार्यालय में स्थित आधार केंद्र पिछले 2 महीने से बंद होने के कारण दूरदराज क्षेत्र के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात है कि एसडीम कार्यालय में स्थित आधार केंद्र बंद पड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए पांवटा साहिब एसडीम कार्यालय में आधार केंद्र खोला था जहां पर शिलाई, श्री रेणुकाजी नाहन व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग आधार केंद्र में आधार कार्ड बनाने व दुरुस्त करवाने के लिए आते हैं।

Shri Ram

लेकिन आधार केंद्र में लैपटॉप में तकनीकी खराबी होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जिस कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Indian Public School

शिलाई क्षेत्र के निवासी प्रदीप पंवार, अनील कुमार, दिनेश कुमार, अरविन्द सिंह, राजेंद्र ठाकुर, पूजा ठाकुर, सीमा देवी आदि ने बताया कि आधार केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी ने 2 महीने पहले लैपटॉप को ठीक करवाने के बारे में प्रशासन को लिखा था लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई गौर ने किया है।

Doon valley school

उन्होंने बताया की दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां पर अपना नया आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड को दुरुस्त करवाने के लिए आते हैं। लेकिन आधार केंद्र बंद होने के कारण लोगों को बैरंग ही वापिस घर लोटना पड़ता है। जिस कारण सरकार व प्रशासन के प्रति लोगों में खासा रोष है।

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि यहां आधार केंद्र जिला मुख्यालय से संचालित होता है। दो तीन दिन पहले ही संचालक छुट्टी पर गया है। इसके इलावा आस पास के सभी आधार केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 6 बच्चों सहित 10 लोग आग में झुलसे, तीन गंभीर

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 6 बच्चों सहित 10 लोग आग में झुलसे, तीन गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत