Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में धान की खरीद के लिए हो ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा

पांवटा साहिब में धान की खरीद के लिए हो ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा

पांवटा साहिब में धान की खरीद के लिए हो ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा

ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था में आ रही परेशानी

पांवटा साहिब में धान की खरीद शुरू तो हो गई है। लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था की वजह से काफी परेशानी किसानों को आड़े आ रही है।

TROWS

जिस कारण किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण नही हो पा रहा है। इसी को लेकर एक ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा ने पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन को सौंपा है।

Holi 2026 -2

इस बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि दशकों से हिमाचल किसान सभा प्रदेश में धान, मक्की व अन्य सभी फसलों को हरियाणा पंजाब की तर्ज पर खरीदने की मांग कर रही है।

Indian Public School

संयुक्त किसान मोर्चा के महासचिव गुरविंदर सिंह गोपी के अनुसार कई सरकारें आई और चली गई, मगर किसानों की इस मांग को अनसुना किया गया ।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने धान की खरीद तो शुरू कर दी। लेकिन मक्की के लिए भी भाजपा सरकार योजना लागू करें, ताकि पांवटा साहिब कृषि उपज मंडी में मक्की की खरीद भी शुरू हो सके।

आज संयुक्त किसान मोर्चा व हिमाचल किसान सभा पांवटा साहिब द्वारा संयुक्त रूप से एक ज्ञापन SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार को भेजा गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ज्ञापन के माध्यम से माँग की जिला सिरमौर के सभी ब्लॉक में मक्की की फ़सल भी MSP पर ख़रीदने की व्यवस्था करने की जाए।

इसके साथ ही फ़सल बेचने के लिए किसानो की फ़सल पंजीकरण का जो ऑनलाइन पोर्टल बहुत पहले बनाया जाना था,वह पहले ही लेट हो गया है मगर अब जब बनाया भी गया है लॉन्च किया भी है वह अभी तक भी काम नही कर रहा है किसान बड़ी असमंजस मे हैं व परेशान हैं।

किसान सभा की मांग है कि ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था गेहूँ की फ़सल की तरह ही तुरंत की जाये ताकी किसानो को फ़सल कटाई के इस मोके पर परेशानी ना उठानी पड़े।

Written by Newsghat Desk

बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अनशन पर बैठे नाथूराम चौहान

बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अनशन पर बैठे नाथूराम चौहान

हिमाचल में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

हिमाचल में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस