Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी, चन्नी का पुतला फूंका

पांवटा साहिब में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी, चन्नी का पुतला फूंका

पांवटा साहिब में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी, चन्नी का पुतला फूंका

भाजपा ने रैली निकाल कर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन…

TROWS

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में मंडल भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर नारेबाजी की।

Holi 2026 -2

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में एकत्रित हुए। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Indian Public School

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि पंजाब में हुसैनीवाला बॉर्डर के समीप पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक एक बड़ी साजिश है। इसके लिए दोषियों को माफ नही किया जा सकता।

Doon valley school

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय चौक तक पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका।

इस मौके पर कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापडा, दिनेश नेगी, मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, रमेश तोमर, देवराज चौहान, संजय सिंघल, पंकज पूरी, शमशाद अली कश्मी, धीरज गुप्ता, चरणजीत चौधरी, सतनाम सिंह, रोहित चौधरी, देशराज शर्मा, दिनेश चौधरी, नवीन शर्मा, तोता राम, संदीप शर्मा, रणवीर फ़ौजी, रामप्रशाद चौधरी, अशोक चौधरी, संदीप तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by newsghat

जिला सिरमौर में रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू : डीसी

जिला सिरमौर में रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू : डीसी

अलर्ट ! SEBI ने जारी किए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नए नियम

अलर्ट ! SEBI ने जारी किए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नए नियम