Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में बस अड्डे के पास मिला शव, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

पांवटा साहिब में बस अड्डे के पास मिला शव, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

पांवटा साहिब में बस अड्डे के पास मिला शव, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा….

TROWS

पांवटा साहिब बस अड्डे के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया है। सूचना पर पुलिस ने बेसुध को सिविल अस्पताल पंहुचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Holi 2026 -2

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली की बस अड्डे के पीछे पुरानी सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पंहुचाया गया।

Indian Public School

वहां ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ कमाल पाशा ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाने से पहले व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि कि मामले की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को डेड हाऊस मे रखा है। जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

बताया जा रहा है कि मृतक बस अड्डे के आस-पास ही रहता था तथा निजी बसों की सफाई कर अपना गुजारा करता था। वह कहाँ से है और क्या नाम है, फिलहाल इस बात का पता नही चल पाया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

Investment Planning For Kids : कैसे करें अपने बच्चे की आर्थिक नींव, अगर ऐसे करेंगे प्लानिंग तो मिलेगी बड़ी कामयाबी

Investment Planning For Kids : कैसे करें अपने बच्चे की आर्थिक नींव, अगर ऐसे करेंगे प्लानिंग तो मिलेगी बड़ी कामयाबी

पिता के संघर्ष ने बनाया राज बावा को क्रिकेट स्टार, पांवटा साहिब से भी रहा है नाता

पिता के संघर्ष ने बनाया राज बावा को क्रिकेट स्टार, पांवटा साहिब से भी रहा है नाता