Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में 17 जनवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 17 जनवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 17 जनवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

15 से 18 आयु वर्ग के लिए होगा कॉविड-19 टीकाकरण

TROWS

पांवटा साहिब, 16 जनवरी – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 17 जनवरी 2022 को 7 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Holi 2026 -2

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 17 जनवरी 2022 को एमसीएच पांवटा साहिब में कॉविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया 17 जनवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र चांदनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुर देवडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, उप स्वास्थ्य केन्द्र धौलाकुंआ, मोबाइल टीम पांवटा साहिब इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों के पास दूसरी डोज के टीकाकरण के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर के अलावा फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवर्य होगा।

उन्होंने बताया 17 जनवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग को एम सी एच पांवटा साहिब में कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ड़ॉ अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में काट डाले हरे भरे खैर के पेड़ों

पांवटा साहिब में काट डाले हरे भरे खैर के पेड़ों

ये 3 टिप्स अपनाएंगे तो होंगे कर्जमुक्त और मालामाल

ये 3 टिप्स अपनाएंगे तो होंगे कर्जमुक्त और मालामाल