Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: यहाँ पिकअप और कार जोरदार टक्कर! कार सवार दंपति में से महिला की मौ+त चालक घायल

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब से माजरा थाने के तहत क्यारदा में पिकअप और कार की भिड़ंत होने से कार में सवार महिला की मौत हुई है जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक कार सवार दंपति सोलन से देहरादून अपने घर जाने के लिए लौट रहे थे के सामने से देहरादून की ओर से आई हुई पिकअप ने रॉन्ग साइड जाकर कार को जोर से टक्कर मार दी जिससे कार चालक अनियंत्रित हो गया और कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि कर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Indian Public School

हादसे मे घायल की पहचान दिनेश संधरा 62 वर्ष पुत्र वाली चंद निवासी तिरोलक विहार श्यामपुर पोस्ट अंबीवाला थाना देहरादून के तौर पर हुई है जबकि हादसे मे मृतक महिला की पहचान तुलसी देवी उम्र 61 वर्ष पत्नी दिनेश संधरा के तौर पर हुई है, जोकि गाडी Uk07BU0933मे सवार थे।

Doon valley school

पिकअप चालक की पहचान तालिब निवासी सहसपुर देहरादून के तौर पर हुई है।

हादसे के बाद तुरंत घायल को उपचार के लिए
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जबकि हादसे मे मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है जहां पर महिला को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

वहीं, मौके पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है प्रथम दृष्टिकोण से यह मामला पिकअप चालक की गलती के कारण बताया जा रहा है।

मामले में पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है, बताया कि मामले मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब हादसा: कार और पिकअप की टक्कर में महिला की मौ+त, चालक घायल

पांवटा साहिब हादसा: कार और पिकअप की टक्कर में महिला की मौ+त, चालक घायल

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ा: 7 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट, फलों और फसलों को नुक्सान

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ा: 7 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट, फलों और फसलों को नुक्सान