Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: सड़क किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा व्यक्ति! पुलिस ने ऐसे दबोचा

TROWS

पांवटा साहिब: पुरुवाला पुलिस ने नशा और जुआ रोकने की मुहिम के तहत एक और कार्रवाई की है। गश्त के दौरान टीम ने सालवाला में एक व्यक्ति को सड़क किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा।

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब: सड़क किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा व्यक्ति! पुलिस ने ऐसे दबोचा

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पुरुवाला की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सालवाला में सड़क किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह राहगीरों को 1 रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर जुए के लिए उकसा रहा था।

Indian Public School

पुलिस को देखते ही वह घबरा गया। तुरंत टीम ने उसे काबू में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम लाल (40) निवासी डोबरी सालवाला, गोरखुवाला के रूप में हुई।

Doon valley school

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1,170 रुपये बरामद हुए। रकम से जुड़े कुछ अंक उसकी डायरी में भी लिखे मिले, जिससे जुआ गतिविधि की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मौके पर ही सबूत कब्जे में ले लिए और आरोपी को थाने ले जाया गया। मामले में जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां समाज में गलत संदेश फैलाती हैं और युवा पीढ़ी को अपराध की ओर धकेलती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि लोग अवैध कार्यों से दूर रहें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना या खिलाना अपराध है। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुरुवाला थाना क्षेत्र में जुआ, शराब और नशा तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पूरे देश में गूंजा तिरंगे का जयघोष! पांवटा साहिब से उठी देशभक्ति की लहर

Paonta Sahib: पूरे देश में गूंजा तिरंगे का जयघोष! पांवटा साहिब से उठी देशभक्ति की लहर

Paonta Sahib: पांवटा में अवैध शराब के साथ दबोचा व्यक्ति! पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई

Paonta Sahib: पांवटा में अवैध शराब के साथ दबोचा व्यक्ति! पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई