Asha Hospital
Holi 2026
in

पागल कुत्तों ने 12 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

पागल कुत्तों ने 12 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

पागल कुत्तों ने 12 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

TROWS

2 दिन के भीतर ही इन कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया। पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली वार्ड के चलौंठी क्षेत्र में पागल कुत्तों ने कहर मचा रखा है। दो दिन के भीतर ही इन कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया।

Indian Public School

पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।चलौंठी में गुरुवार सुबह छह बजे एक कुत्ते ने माला ठाकुर को काट लिया। माला ठाकुर ने तुरंत नगर निगम को शिकायत दी।

Doon valley school

निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों को काट रहे कुत्ते की पहचान न होने से वापस लौट गए। दिन के समय इस कुत्ते ने कई और लोगों को काट दिया। यही नहीं कई कुत्तों को भी इसने काट दिया। शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने माला ठाकुर के भाई को भी लहूलुहान कर दिया।

इसके अलावा पड़ोस में रह रहे चार साल के मासूम को पीठ से नोच लिया जबकि एक अन्य बुजुर्ग का हाथ चबा दिया। चंद घंटे में ही कई और लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया। लोगों ने फिर नगर निगम को इसकी शिकायत की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

स्थानीय लोगों ने दो कुत्तों को मौके पर ही मार दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल हो चुके कई और कुत्ते इस इलाके में घूम रहे हैं।

निगम वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों को काटा है। यह पागल हो चुके थे। इन्हें मारा जा चुका है। कुछ कुत्ते घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

वाह ! होली से पहले आ गया Vivo का जबरदस्त Offer, रंग बदलने वाले इन Mobile पर मिल रहा धुआंधार डिस्काउंट

वाह ! होली से पहले आ गया Vivo का जबरदस्त Offer, रंग बदलने वाले इन Mobile पर मिल रहा धुआंधार डिस्काउंट

ऑनलाइन बस पास सुविधा व कॉलेज आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा दी जाए

ऑनलाइन बस पास सुविधा व कॉलेज आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा दी जाए