Asha Hospital
Holi 2026
in

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर नाहन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर नाहन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
TROWS

नाहन। गुरूवार सुबह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शिमला में निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिला मुख्यालय नाहन में स्थित कांग्रेस भवन में भी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दो मिनट का शोक रख उनकी तस्वीर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व. वीरभद्र सिंह की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की। कांग्रेस सेवा दल सिरमौर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण मोहिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन पूरे प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

Holi 2026 -2

Written by

बड़ी खबर : नही रहे हिमाचल के दिलों के राजा वीरभद्र सिंह…

बड़ी खबर : नही रहे हिमाचल के दिलों के राजा वीरभद्र सिंह…

राकेश थापा बने रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष, कार्यकारिणी का भी किया ऐलान

राकेश थापा बने रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष, कार्यकारिणी का भी किया ऐलान