Asha Hospital
Holi 2026
in ,

पूर्व सैनिक संगठन ने पांवटा साहिब में किया कार्यकारिणी का विस्तार..

पूर्व सैनिक संगठन ने पांवटा साहिब में किया कार्यकारिणी का विस्तार..

पूर्व सैनिक संगठन ने पांवटा साहिब में किया कार्यकारिणी का विस्तार..

कमलेंद्र सिंह को सचिव और सूबेदार जय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा

पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब की बैठक कैप्टन जगत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व समिति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की बैठक में विस्तार से जानकारी दी।

TROWS

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व समिति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। और सर्वसम्मति से संगठन में कमलेंद्र सिंह वायु सेना से सेवानिवृत्त व दूसरी बार लोक निर्माण विभाग से विभागीय अधिकारी सेवानिवृत्त को संगठन में सचिव का कार्यभार सौंपा गया।

Holi 2026 -2

जबकि सेवानिवृत्त सूबेदार जय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूबेदार (रिटायर्ड) राकेश कुमार, अशोक कुमार, गुरनाम सिंह, गुरजीत सिंह, हाकम सिंह को उपाध्यक्ष तथा मोहन कांत को मीडिया प्रभारी, जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, हरपाल सिंह को सह सचिव, संगठन के प्रचारक के रूप में नायब सूबेदार निरंजन सिंह, तहराज खान, चन्नी गिल व सुरजीत सिंह व सुरेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत कोटडी ब्यास अध्यक्ष के मुख्य सलाहकार होंगे। सभी सदस्य अपने कर्तव्य का निर्वाह सैनिक कल्याण के लिए करेंगे और समाज में अग्रिम भूमिका निभाएंगे।

Indian Public School

बैठक में संगठन के सचिव सुरेश कुमार ने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की बैठक में विस्तार से जानकारी दी। तथा कोरोना काल में लोगों के लिए व सैनिक परिवारों के लिए किए गए कार्यों से अवगत करवाया। संगठन सदैव सैनिक परिवारों के अलावा समाज की सेवा में तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Doon valley school

Written by Newsghat Desk

Electric Honda Activa Scooter : भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रही है इलेक्ट्रिक Honda Activa स्कूटर, जानें क्या खास

Electric Honda Activa Scooter : भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रही है इलेक्ट्रिक Honda Activa स्कूटर, जानें क्या खास

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई