Asha Hospital
Holi 2026
in

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार को बड़ा झटका

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार को बड़ा झटका

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार को बड़ा झटका

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा आप में

TROWS

आज श्रीरेणुका जी विधानसभा में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक चौहान और उनके सैंकड़ों साथियों ने सह प्रभारी कुलवंत बाठ और प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Holi 2026 -2

इस अवसर पर सिरमौर जिला प्रभारी बलवंत ढींढसा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवेक चौहान ने कहा की कांग्रेस और भाजपा में अब आम लोगों की कोई जरूरत नहीं है।

Indian Public School

दोनो पार्टियों में रसूखदार और विरासत के लोगों को ही बढ़ावा दिया जा रहा है विवेक चौहान ने कहा की कांग्रेस ने प्रदेश के भीतर परिवारवाद को बढ़ावा देकर ये जता दिया है की यहां पर सिर्फ और सिर्फ विरासत से जुड़े हुए लोगों को ही मौका मिलेगा।

Doon valley school

विवेक चौहान और उनकी समस्त टीम ने अरविंद केजरीवाल की विकास की नीतियों और आम युवाओं को आगे बड़ाने के प्रयासों को लेकर ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर सह प्रभारी कुलवंत बाठ ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला किया कि वर्तमान भाजपा सरकार अकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने सभी नए जुड़े हुए साथियों का स्वागत किया और उनको सदस्यता ग्रहण करवाई।मनीष ठाकुर जी ने कहा की दोनो पार्टियों में अब रसूखदार और विरासत से जुड़े हुए लोगों को मौका दिया जा रहा है और आम आदमी को दरकिनार किया जा रहा है लेकिन अब आने वाले समय में प्रदेश की जनता और युवा आप पार्टी में पूरी ताकत के साथ जुड़ रहा है।

इसी तरह से आने वाले समय में अब प्रदेश की अलग अलग विधानसभा में युवा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए त्यार बैठा है।

आज सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्रीरेणुका जी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान, उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर, महासचिव वीरेंद्र फौजी, महासचिव विनीत वर्मा, सचिव राजेश ठाकुर, CPI M किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजन चौहान, हिमेश कमल, अशोक शर्मा, बाबू नारायण, राजेश चौहान, युवा कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शीतल, राहुल, अमन, गुलाब, अजय, विवेक कुमार, रजनीश, राजेश, दलीप, अभिषेक, रूपेश, कमल किशोर, तपेंदर, कुलराज, बॉबी, सुनील, कपिल, पंकज, अशोक, दिनेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, दीपक, रूपेंद्र, तुषार, नितेश, हर्ष, अंकुश, रवि, इंदर, धीरज, मुकेश आदि सैंकड़ों युवा उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत 30 वर्षीय रितेश लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

पांवटा साहिब के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत 30 वर्षीय रितेश लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

पुलिस ने जलाई 16 करोड़ चरस, जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस ने जलाई 16 करोड़ चरस, जाने क्या है पूरा मामला