Asha Hospital
Holi 2026
in ,

प्रदेश कांग्रेस ने जनजागरण पद यात्रा पांवटा साहिब से शुरू की…

प्रदेश कांग्रेस ने जनजागरण पद यात्रा पांवटा साहिब से शुरू की…

प्रदेश कांग्रेस ने जनजागरण पद यात्रा पांवटा साहिब से शुरू की…

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शामिल, कहा ये भाजपा के कुशासन के अंत की शुरुवात

भाजपा के कुशासन के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से पद यात्रा की शुरुवात की।

TROWS

पद यात्रा की शुरुवात पांवटा साहिब के गुरुद्वार दड़ी साहिब परिसर से की गई। पद यात्रा का नेतृत्व खुद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ कर रहे थे।

Holi 2026 -2

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस मीडिया प्रभारी और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बहादुर, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद थे।

Indian Public School

पद यात्रा शुरू करने से पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान रहा है और आजादी के बाद जो योजनाएं उन्होंने देश के हित के लिए चलाई,उन्ही योजनाओं के बल पर आज हमारा भारत विश्व में सिर उठा कर खड़ा है।

Doon valley school

राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश में जनजागरण अभियान चला रही है। प्रदेश में जिसकी शुरुआत आज गुरु की नगरी से की जा रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दस किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे।

राठौर ने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन पहुंचाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं भ्रामक प्रचार जो देश मे चलाया जा रहा है, जिस तरह देश मे जातिवाद, धर्मवाद, साम्प्रदायिक के नाम पर देश को बांटा जा रहा है, इन मुद्दों को कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर रखेंगे। यह पदयात्रा 29 नवम्बर तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में कांग्रेस लम्बे समय से चुनाव नही जीत रही है। उन इलाकों में वे खुद पदयात्राओं में शामिल हो रहे हैं।

एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौर ने कहा कि कंगना रनौत को ऐसा बयान नही देना चाहिए था और खासतौर पर जब उन्हें पद्मश्री अवार्ड मिला है। उन्होंने इस बयान से देश के लिए कुर्बान हुए देशभक्तों का अपमान किया है।

इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया व पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, इकबाल मोहम्मद, विशाल वालिया, एनपीएस नारंग, शेर सिंह नेगी, संदीप बत्रा, नजाकत अली हाशमी, महेश कोहली, राजेंद्र शर्मा, शमशेर अली काश्मी, मनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

सीएम जयराम ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की

सीएम जयराम ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की

नाहन को CM जयराम ने दी 160 करोड़ की सौगातें, कहा-कांग्रेस के लिए घोटाले ही उपलब्धि

नाहन को CM जयराम ने दी 160 करोड़ की सौगातें, कहा-कांग्रेस के लिए घोटाले ही उपलब्धि