in

प्राकृतिक खेती से बदली किसानों की तक़दीर! आमदनी हुई दोगुनी

प्राकृतिक खेती से बदली किसानों की तक़दीर! आमदनी हुई दोगुनी

प्राकृतिक खेती से बदली किसानों की तक़दीर! आमदनी हुई दोगुनी

प्राकृतिक खेती से बदली किसानों की तक़दीर! आमदनी हुई दोगुनी

पांवटा साहिब के 29 किसानों से खरीदी गई 119.34 क्विंटल गेहूं

TROWS

हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना के तहत पांवटा साहिब के किसानों ने न केवल रासायनिक खेती को छोड़ा, बल्कि प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आमदनी में भी इज़ाफा किया।

मुगलावाला करतारपुर के साधुराम, कांशीपुर की जसविंदर कौर, शिवपुर के जसप्रीत और सालवाला के अमरजीत सिंह जैसे किसानों ने बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता घट रही थी और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था।

उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर रुख किया। देसी गाय के गोबर, गोमूत्र और स्थानीय वनस्पतियों से बनी जैविक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल शुरू किया। इसका असर उन्हें जल्दी दिखा।

Doon valley school

जहां पहले रासायनिक गेहूं 25 रुपये प्रति किलो बिकती थी, वहीं अब प्राकृतिक गेहूं की कीमत 60 रुपये प्रति किलो मिल रही है। किसानों को खरीद केंद्र तक पहुंचाने के अतिरिक्त 2 रुपये भी दिए जा रहे हैं।

प्राकृतिक खेती से उनकी लागत घटी और मुनाफा बढ़ा। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, बल्कि गांव के अन्य किसान भी प्रेरित हुए।

JPERC 2025

ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 15 मई से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। अब तक 29 किसानों से 119.34 क्विंटल गेहूं खरीदी जा चुकी है। कुछ किसानों की फसल की जांच प्रक्रिया भी जारी है।

भुगतान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है।

यह योजना किसानों के जीवन में बदलाव ला रही है और प्रदेश को रासायनिक मुक्त खेती की ओर ले जा रही है।

 

Written by Newsghat Desk

दर्दनाक हादसा: सराची के ब्लाइंड मोड़ पर कार खाई में गिरी, 19 वर्षीय युवक की मौत

दर्दनाक हादसा: सराची के ब्लाइंड मोड़ पर कार खाई में गिरी, 19 वर्षीय युवक की मौत

Himachal Pradesh : छत से गिरने से व्यक्ति की मौ+त, परिवार में छाया शोक

Himachal Pradesh : छत से गिरने से व्यक्ति की मौ+त, परिवार में छाया शोक