in

हमीरपुर में दर्दनाक दुर्घटना: 3 बच्चों समेत 10 घायल, महिला की मौ*त

हमीरपुर में दर्दनाक दुर्घटना: 3 बच्चों समेत 10 घायल, महिला की मौ*त

हमीरपुर में दर्दनाक दुर्घटना: 3 बच्चों समेत 10 घायल, महिला की मौ*त

हमीरपुर में दर्दनाक दुर्घटना: 3 बच्चों समेत 10 घायल, महिला की मौ*त

TROWS

जिला हमीरपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई, जबकि तीन बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। हादसा नादौन थाना क्षेत्र के तहत हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल के पास सुकराला नाले के पुल पर हुआ।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार हमीरपुर के हीरानगर में अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। शुक्रवार शाम परिवार कार में सवार होकर ज्वालामुखी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग कारों के भीतर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

Doon valley school

अर्टिगा कार में सवार विजय कुमार, विनय कुमार, पदमा देवी, मानवी और बुल्लो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं माल्या देवी और तीन मासूम बच्चियां सांची, सानया व वान्या को भी चोटें आई हैं।

दूसरी कार में सवार चिराग और अक्षित भी हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नादौन अस्पताल ले जाया गया।

JPERC 2025

डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

इस बीच दिल्ली निवासी पदमा देवी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल सिंह और यातायात प्रभारी नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1win connexion : guide complet, bonus et méthodes de paiement pour la Côte d’Ivoire