in

Paonta Sahib भूपपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, दोनों पैरों में चोटें

TROWS

पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक चालक यू-टर्न लेते समय सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार बैठा। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरव चौहान निवासी फांदी बोडीवाला ने थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी कार की मरम्मत करवाने के लिए पांवटा साहिब आया हुआ था।

इसी दौरान भूपपुर में एक ट्रक चालक अपना वाहन मोड़कर बद्रीपुर की ओर वापस जा रहा था। बताया जा रहा है कि बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई।

Doon valley school

टक्कर लगने से महिला के दोनों पैरों में घुटनों के नीचे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक और शिकायतकर्ता ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांवटा साहिब पहुंचाया।

अस्पताल में घायल महिला की पहचान गुमानी देवी पत्नी सोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-1, रेणुका कॉलोनी, पांवटा साहिब के रूप में हुई।

JPERC 2025

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक नंबर HP17E-1290 को मोड़ते समय हुई लापरवाही के कारण हुआ। ट्रक चालक की पहचान कमल सिंह पुत्र हिरदा राम निवासी डंडोर के रूप में हुई है।

पुलिस थाना पांवटा साहिब ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर वाहन मोड़ते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Written by Newsghat Desk

श्री रेणुका जी: 3 दिन बाद मिला रेणुका झील में डूबे 21 वर्षीय युवक का श*व, परिवार में मातम

श्री रेणुका जी: 3 दिन बाद मिला रेणुका झील में डूबे 21 वर्षीय युवक का श*व, परिवार में मातम

Paonta Sahib: माजरा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल

Paonta Sahib: माजरा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल