Asha Hospital
Holi 2026
in

प्रेमी के लिए महिला ने बच्चों को छोड़ा, फोन पर आई थी युवक के संपर्क में…

प्रेमी के लिए महिला ने बच्चों को छोड़ा, फोन पर आई थी युवक के संपर्क में…

प्रेमी के लिए महिला ने बच्चों को छोड़ा, फोन पर आई थी युवक के संपर्क में…

पत्नी तलाश में दर दर की खाक छान रहा युवक, बच्चों के लिए लगाई लौट आने की गुहार

TROWS

प्रदेश में एक 32 वर्षीय महिला प्रेम प्रसंग के चलते बच्चों को छोड़ नगदी लेकर चंपत हो गई। महिला का पति और पुलिस उसकी तलाश में दर दर की खाक छान रहे हैं।

Holi 2026 -2

वहीं, महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस थाना में पिछले 12 दिन पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है, लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामला जिला मंडी के गोहर का है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार, गोहर तहसील के गांव कांडी टिल्ली से टिकमु देवी (32) 11 नवंबर को अपने घर से डिपो पर राशन लेने गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

Doon valley school

जिसके बाद महिला के पति पुरखू राम ने इस संबंध में 12 नवंबर को पुलिस थाना गोहर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों से वह लगातार उसको ढूंढने के लिए जगह-जगह पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला पाया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश में पुलिस की टीम दिन रात जुटी है। पुरखू राम ने बताया कि उनके दो बच्चे भी हैं, जो अपनी मां के बिना घर पर परेशान हो रहे हैं।

पुरखू राम ने विनोद कुमार गांव बोदा बुल्हा तहसील पालमपुर कांगड़ा निवासी पर शक जताया है। उसने बताया कि पिछले कई दिनों से टिकमु देवी मोबाइल फोन के माध्यम से विनोद कुमार के संपर्क में थी।

पुरखू राम ने कहा कि विनोद कुमार उनकी पत्नी को भगाकर ले गया है। महिला के पति ने बताया कि महिला अपने साथ घर से 20000 की नकदी भी ले गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी पत्नी की तलाश की जाए। उनका कहना है कि इस दौरान अगर महिला के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी घटना हो तो उसके लिए उनके परिवार को जिम्मेदार ना ठहराया जाए।

Written by Newsghat Desk

केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आंदोलन जल्द

केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आंदोलन जल्द

सरकार कर रही MSP पर विचार,जल्द आ सकता है कानून….

सरकार कर रही MSP पर विचार,जल्द आ सकता है कानून….