Asha Hospital
Holi 2026
in

भयानक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मासूम सहित 6 घायल

भयानक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मासूम सहित 6 घायल

भयानक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मासूम सहित 6 घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में कार के गहरी खाई में गिरने से 1 बच्चे सहित 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे में गंभीर रूप से दो घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। हादसा जिला मंडी के पधर उपमंडल स्थित कुन्नू कुफरी मार्ग पर सिंगारी के पास पेश आया।

Holi 2026 -2

मिली जानकारी के अनुसार कुन्नू कुफरी मार्ग पर सिंगारी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 120 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार को बड़ीधार पंचायत के पूर्व प्रधान भगत राम ठाकुर ड्राइव कर रहे थे। पधर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Indian Public School

घायलों की पहचान भगत राम पुत्र धर्म सिंह निवासी पदवाहण, कृतक पुत्र रमेश चंद, पुनम पत्नी रमेश चंद, दोनों निवासी कड़वाहण, कला देवी पत्नी नरेंद्र कुमार, शीला देवी पत्नी देवी चंद दोनों निवासी शिंगार, प्रेम लता निवासी पदवाहण तहसील पधर के रूप में हुई है।

Doon valley school

पधर के सिंगारी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कारबच्चे सहित अन्य 3 घायल नागरिक अस्पताल पधर में उपचाराधीन हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल शीला देवी और कला देवी को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी को रेफर किया गया है।

मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पधर थाना की टीम ने घटना संबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

Paytm Loan : Paytm ने पहली तिमाही में बांटे 5554 करोड़ रुपए के loan, 9 गुणा बढ़ा लोन का वितरण…

Paytm Loan : Paytm ने पहली तिमाही में बांटे 5554 करोड़ रुपए के loan, 9 गुणा बढ़ा लोन का वितरण…

बरसात ने मचाया कहर, बाढ़ में बही गौशाला 15 बकरियों और 3 गऊओं की मौत

बरसात ने मचाया कहर, बाढ़ में बही गौशाला 15 बकरियों और 3 गऊओं की मौत