Asha Hospital
Holi 2026
in

भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस

भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस

भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस

TROWS

• कार्यक्रम में प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ता लेंगे भाग
• भाजपा 6 अप्रैल को ही शुरू करेंगी महाजनसंपर्क अभियान और पदयात्रा

Holi 2026 -2

शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहें।

Indian Public School

भाजपा ने बैठक में निर्णय लिया की 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश भर में स्थापना दिवस को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मानने जा रही है, इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के सामान होगा।

Doon valley school

उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी त्रिदेव जोकी बूथ अध्यक्ष, पलक और बिएलए अपेक्षित होंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और इसमें एक किट का वितरण भी करेंगे जिसमे भाजपा के झंडे, पटके और त्रिदेव की नाम की पट्टिका होगी। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का साइज 10 फूट होगा।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का सुभारंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन को हम सब भव्य रूप में मनाएंगे। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचालन होगा। भाजपा का स्थापना दिवस एक प्रभावी कार्यक्रम रहने वाला है।

Written by Newsghat Desk

सरकारी खजाने से भरा जा रहा हिमाचल के मंत्रियों और विधायकों का टैक्स

सरकारी खजाने से भरा जा रहा हिमाचल के मंत्रियों और विधायकों का टैक्स

क्या आप भी खरीदना चाहते हैं Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन? तो यहां से केवल 1,249 रुपये में खरीदने का शानदार मौका

क्या आप भी खरीदना चाहते हैं Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन? तो यहां से केवल 1,249 रुपये में खरीदने का शानदार मौका