Asha Hospital
Holi 2026
in

मामूली कहासुनी पर युवक को डंडों से पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मामूली कहासुनी पर युवक को डंडों से पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मामूली कहासुनी पर युवक को डंडों से पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

माजरा पुलिस ने तीन को किया नामजद, करवाई शुरू…

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा पुलिस थाना में एक युवक की शिकायत पर तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
मनव्वर पुत्र रुलिया निवासी गाँव क्यारदा ने माजरा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका जमील व उसके परिवार के साथ रास्ते को लेकर झगड़ा है।

Indian Public School

जमील व उसका परिवार इन्हें अपने घर के आगे से गुजरने वाले रास्ते पर जाने से मना करते है तथा इनके साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते है।

Doon valley school

रविवार को समय करीब 7.00 बजे प्रातः उसने देखा कि इनके घर के लिये आने वाली पाईप लाईन जमील के घर के पास से खुली हुई थी।

जिसके बाद इसने मौका पर कमल मैम्बर को बुलाया था तथा टुटी हुई पाईप को दिखाया। तो उसके बाद जमील के बेटे नासीर ने इसके साथ गाली-गलौच व लड़ाई झगड़ा किया।जिसकी शिकायत इसने 112 नम्बर पर कर दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उसके बाद समय करीब 2.30 बजे दिन जमील का बेटा नासीर इसके घर के आँगन में लगे पानी के नलके के पास खड़ा हो गया।

जब इसकी पत्नी ने उससे पूछा कि वह इनके घर के आगँन में क्यो खड़ा है तो उसने अपने हाथ में लिये डण्डे से इसकी पत्नी के उपर वार किया तथा उसके बाद लड़ाई झगड़े का शोर सुनकर जमील, सहिदा भी इनके घर के आगँन में आ गये तथा जमील ने इसे डण्डा मारा। उसके बाद जमील सहिदा, नासीर व अफसाना ने इनके ऊपर पत्थर बरसायें। माजरा पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी

पांवटा साहिब में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी

464 लाभार्थियों के स्वावलंबी बनने के सपने होंगे साकार, 24 करोड़ के ऋण वितरित

464 लाभार्थियों के स्वावलंबी बनने के सपने होंगे साकार, 24 करोड़ के ऋण वितरित