Asha Hospital
Holi 2026
in

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री बद्रिका आश्रम का किया दौरा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री बद्रिका आश्रम का किया दौरा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री बद्रिका आश्रम का किया दौरा

आश्रम में ‘ध्यान योगकक्ष’ का लोकार्पण किया

TROWS

 

Holi 2026 -2

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया।

Indian Public School

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं।

Doon valley school

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे हमें सच्चा सुख और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हमें इस बात का अहसास करवाया है कि सभी संसारिक सुख- सुविधाओं के बावजूद परिवार का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल का सौभाग्य है कि राज्य में ऐसा आश्रम है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को जाने वाली सड़क को और विकसित किया जाएगा क्योंकि इससे क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला शालमू को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्रम में ‘ध्यान योगकक्ष’ का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं कविता व शीतल को सम्मानित किया। ओम स्वामी ने आश्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश अस्पताल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने आश्रम की ओर से पांच लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान की।

इस मौके सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी

चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी

104 साल की उम्र में पास की परीक्षा, यूं रचा इतिहास….

104 साल की उम्र में पास की परीक्षा, यूं रचा इतिहास….