Asha Hospital
Holi 2026
in

मेले की समय सीमा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से चल रहे झूले, लाखों के गोलमाल की आशंका

मेले की समय सीमा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से चल रहे झूले, लाखों के गोलमाल की आशंका

मेले की समय सीमा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से चल रहे झूले, लाखों के गोलमाल की आशंका

अधिकारी एक दूसरे के पाले में डाल रहे गेंद, जिम्मेदार कौन ….?

TROWS

पांवटा साहिब पुलिस थाना के ठीक सामने ही झूले पिछले 20 घण्टे से अवैध तौर पर चल रहे हैं। इस दौरान यदि कोई अनहोनी घटना पेश आती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा..?

Holi 2026 -2

पत्रकारों द्वारा जब इस बाबत एसडीएम विवेक महाजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते कल ही आधिकारिक तौर पर झूले व दुकानें बंद करने के आदेश तहसीलदार को जारी किए हैं।

Indian Public School

वहीं, जब इस बात को लेकर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री से बात की गई तो बताया कि उन्होंने बिजली विभाग को कनेक्शन काटने व पुलिस विभाग डीएसपी वीर बहादुर को निर्देश दिए हैं कि झूला बंद करवाया जाए।

Doon valley school

जब यही बात डीएसपी वीर बहादुर से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने एसएचओ पांवटा थाना अशोक चौहान को आदेश किए हैं लेकिन जब पत्रकारों ने एसएचओ के नम्बर पर संपर्क करना चाहा तो उनका नंबर बंद पाया गया।

हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस बाबत एक दूसरे को निर्देश-आदेश करने की बात कहते नजर आए। जबकि उक्त सभी अधिकारियों के संज्ञान में है कि मेले में अवैध तौर पर झूले चले हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस बारे में नगर परिषद पांवटा के वार्ड 6 से पार्षद रविंद्र सिंह ने बताया कि मेले में झूले बिल्कुल अवैध तौर से चल रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। झूलों को लेकर कोई फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है, जिस कारण कोई भी अनहोनी घटना पेश हो सकती हैं।

इस दौरान होने वाली किसी भी घटना का जिम्मेदार प्रशासन होगा। क्योंकि नगर परिषद द्वारा मेले को जारी रखने को कोई लिखित आग्रह प्रशासन को न हैं।

गौरतलब हो कि नगर परिषद ने छोटे दुकानदारों को दो दिनों की और राहत प्रदान करते हुए बिना किराए के सामान बेचने की अनुमति दी है। इस दौरान प्लॉट व झूला ठेकेदार किसी भी तरह का कर व किराया वसूल नहीं करेगा।

सनद रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 4 अप्रैल को पांवटा प्रवास प्रस्तावित है। ऐसे मे किसी भी प्रकार की चूक व सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी समझौता नही किया जा सकता है।

मेले में लगे झूलो में यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसके लिये प्रशासन को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।

याद रहे कि मेले में ठेकेदार द्वारा कई प्रकार की अनियमितताये बरती गई हैं। जिसमें तय दरों से कही अधिक बिजली व झूला के दाम वसूले गए हैं।

नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि मेला समाप्त कर दिया गया हैं। दो दिनों की छोटे दुकानदारों को समान समेटने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। जिस दौरान प्लाट व झूला ठेकेदार कोई किराया नहीं वसूल सकेगा।

Written by newsghat

पांवटा साहिब में 28 मार्च को 12 से 14 आयु के सभी लोगों के लिए आयोजित होगा कॉविड -19 टीकाकरण….

पांवटा साहिब में 28 मार्च को 12 से 14 आयु के सभी लोगों के लिए आयोजित होगा कॉविड -19 टीकाकरण….

पांवटा साहिब में 28 मार्च को 02 स्थानों पर कोरोना से बचाव हेतु लगेगी बूस्टर डोज….

पांवटा साहिब में 28 मार्च को 02 स्थानों पर कोरोना से बचाव हेतु लगेगी बूस्टर डोज….